बुधवार, 1 जुलाई 2015

विश्वास





मत हार मानकर ऐसे  बैठ,
कर  अपने पंखों  पर  विश्वास ॥
अंबर नीचे  आ जाएगा
और  तुझको  होगा  ये एहसास ॥

जब निश्चय  दृढ  हो जाता है
पूरी होती है  हर आस॥
अवरोध  सभी  मिट जाते हैं
जब  दिल  से  कोई  करे प्रयास॥

हर ओर  उजाला  होता है
अंधकार  का  होता  ह्रास ॥
जीत  नई  अंगडाई  लेती
और  बनाती  रिपु  को ग्रास॥

मन में धधकेगी जब 'लौ' तो
समय  बनेगा  तेरा  दास ॥
डैनों में भरके  नये  हौसले
उड़  चल  और  नाप आकाश ॥

मत  हार  मानकर ऐसे बैठ
 कर अपने  पंखों पर विश्वास ॥









1 टिप्पणी:

पाठक की टिप्पणियाँ किसी भी रचनाकार के लिए पोषक तत्व के समान होती हैं ।अतः आपसे अनुरोध है कि अपनी बहुमूल्य टिप्पणियों द्वारा मेरा मार्गदर्शन करें।☝️👇